गीता चैटिंग के विजेताओं को मिला पुरस्कार
रांची | चिन्मयमिशन आश्रम में रविवार को गीता चैटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पिछले साल गीता के 15वें अध्याय के श्लोकों पर आधारित इस चैटिंग प्रतियोगिता में सिटी इंटर सिटी लेवल के 20 हजार स्टुडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें तीन सौ को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सबसे अधिक बच्चों के पार्टीशिपेशन का पहला पुरस्कार जेवीएम श्यामली, दूसरा पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर धुर्वा तीसरा पुरस्कार विवेकानंद विद्या मंदिर को मिला। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश आर्या, पवन बजाजा, आरएस अग्रवाल, आनंद भूषण, बीएम धामोरिकर श्याम तोड़का आदि मौजूद थे।