पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाकद्वीपीय ब्राह्मणों की एकता पर बल

शाकद्वीपीय ब्राह्मणों की एकता पर बल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूर्यमंदिर सूर्यमुखी दिनेश भास्कर भवन में रविवार को सूर्य सप्तमी समारोह का आयोजन किया गया। यजमान डॉ. राधेश्याम पांडेय ने सप|ीक भगवान सूर्य की पूजा की। मौके पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखंड द्वारा प्रकाशित पत्रिका मगबंधु का लोकार्पण पूर्व आईएएस अफसर वैदेहीशरण मिश्र ने किया। पत्रिका का संपादन संघ के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र ने किया है। संघ के अध्यक्ष ब्रजबिहारी पांडेय ने सांगठनिक एकता पर बल देते हुए राष्ट्रव्यापी मुहिम चलाने की बात कही। मंत्री गोपाल पाठक कोषाध्यक्ष वसंत पाठक ने 2015 के व्यय की चर्चा की। सूर्यमुखी आयुर्वेद कॉलेज के अध्यक्ष संस्था के संरक्षक डॉ. हरिहर प्रसाद पांडेय ने मंदिर प्रांगण में पुजारी कक्ष बनाने के लिए 25 हजार, पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शास्त्री ने 12 हजार, पिठोरिया के मथुरा मिश्र इरगू रोड के गोपाल पाठक ने 5-5 हजार की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। इसके अलावा 2017 में पं. वसंत व्यास, 2018 में अशोक मिश्र 2019 में भोजन व्यवस्था करने का डॉ. अलख ने ऐलान किया। समारोह में वैद्य डॉ. बैजनाथ मिश्र, उप मुखिया रीना मिश्रा यमुना मिश्र को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...