केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक में लिए गए कई निर्णय
रांची | ऑलइंडिया केंद्रीय विद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (एआईकेवीटीए) की चुटिया में चल रही दो दिवसीय मीटिंग रविवार को संपन्न हो गई। इसमें सर्वसम्मति से केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। एआईकेवीटीए रांची के महासचिव यूके दास ने मीटिंग में आए प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।