पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजभवन की बगिया देखने के लिए आज अंतिम अवसर

राजभवन की बगिया देखने के लिए आज अंतिम अवसर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजभवन की बगिया में खिले विभिन्न प्रजातियों के गुलाबों की खूबसूरती शनिवार और रविवार को अब सिर्फ स्टूडेंट्स ही देख पाएंगे। शनिवार को गार्डन में सिर्फ स्टूडेंट्स को जाने दिया गया। रांची और आसपास के स्कूली बच्चे अपना आईकार्ड लेकर आए थे। आईकार्ड देखने के बाद ही स्टूडेंट को अंदर जाने दिया गया। राजभवन के गेट के खुलने का समय 10 बजे है, लेकिन शनिवार को सुबह 9 बजे से लाइन लगनी शुरू हो जाती है। इसके बाद से दिनभर स्टूडेंट्स की आवाजाही रही। रविवार 14 फरवरी को राजभवन के बगिया के दीदार का अंतिम दिन है।

प्रवेशनहीं मिला तो दिखे नाराज

12फरवरी से 14 फरवरी तक राजभवन गार्डन सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए खुला रहेगा। इस बात की जानकारी पहले दिन से दे दी गई थी। राजभवन के गेट पर लगे बैनर में भी लिखा हुआ है। लेकिन जानकारी के अभाव में स्टूडेंट्स के अलावा अभिभावक और ग्रामीण क्षेत्रों से भी शनिवार को काफी संख्या में लोग पहुंच गए।

जवाहर फुहार की ठंडी छांव

घंटोंइंतजार करने के बाद अंदर जाते ही स्टूडेंट्स खुद को रिलेक्स करने के लिए जवाहर फुहार के पास बैठे रहे है। फव्वारा होने के कारण यह एरिया ठंडा है। स्टूडेंट्स फव्वारे के बाउंड्री पर बैठकर थकान दूर कर रहे हैं।

शनिवार को स्कूल के हजारों स्टूडेंट्स बगिया को देखने राजभवन पहुंचे। उन्होंने यहां जमकर मस्ती भी की।

RAJ BHAWAN ROSEs

खबरें और भी हैं...