जेवियर कॉलेज में दीक्षांत समारोह 15 को होगा
रांची }संत जेवियर कॉलेज में 15 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर स्टूडेंट्स के बीच गाउन का वितरण किया जा रहा है। कॉमर्स, आर्ट्स, साइंस, वोकेशनल पीजी सहित अन्य कोर्स के 1799 स्टूडेंट्स समारोह में शामिल होंगे। शनिवार को स्टूडेंट्स गाउन के लिए लंबी कतार में लगकर अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। इससे पूर्व 7 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन हुआ था। जो स्टूडेंट शनिवार को गाउन नहीं ले पाए, वे कॉलेज जाकर 14 फरवरी को ले सकते हैं। वहीं, कॉलेज कैंपस में समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कॉलेज के मेन ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसको लेकर स्टूडेंट्स उत्साहित हैं।