पीएनबी ने माइक्रो एटीएम बांटी
रांची | पंजाबनेशनल बैंक के मंडल प्रमुख पीके प्रधान ने परासी शाखा में बीसी एजेंटों के बीच माइक्रो एटीएम मशीन का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक एसके रोहतगी, शाखा प्रबंधक प्रशांत विश्वास, राकेश सिंह, हरेंद्र प्रसाद और रोशन ठाकुर उपस्थित थे। वहीं, अरगोड़ा के रिटेल एसेट ब्रांच में ग्राहकों को बैंकिंग उत्पाद की जानकारी दी गई। पीएनबी के दो ग्राहकों राजकुमार केडिया और इंद्रजीत सिंह को सम्मानित किया गया।