पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गया और सासाराम में सड़क हादसा,17 मरे

गया और सासाराम में सड़क हादसा,17 मरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गयाऔर सासाराम में सड़क हादसों में शनिवार को 17 लोगों की मौत हो गई। 17 लोग घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है।

सासाराम में हादसा शहर से आठ किलोमीटर दूर जीटी रोड पर हुआ। 11 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। ये लोग चेनारी स्थित गुप्ता धाम से मुंडन संस्कार कर लौट रहे थे। मृतकों में छह महिलाएं, चार पुरुष एक बच्चा शामिल है। लोग ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सवार थे। सुबह 4 बजे अउवां गेट के पास एक ट्रक ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के शिकार लोग भोजपुर के कुसुम्हा गांव के थे। एसएसबी जवान के जिस बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए सभी गुप्ता धाम गए थे, वह बच्चा उसकी मां भी नहीं बची। घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

उधर, तेज रफ्तार सात युवकों की मौत का कारण बन गई। वजीरगंज थाना के मनैली गांव के पास हुए सड़क हादसे में स्काॅर्पियो सवार सात युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की मौत एएनएमएमसीएच और पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। सभी नवादा जिले के पकरीबरावां के थाना चौक मुहल्ले से गया के वजीरगंज बाजार में तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। वापस लौटने के क्रम में शनिवार की सुबह उनकी स्काॅर्पियो ने गया-नवादा मार्ग के मनैली के पास एक खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।



एक को पटना रेफर किया गया है।

बुरी तरह फंसी थीं लाशें, घायलों को मुश्किल से निकाला

पकरीबरावांके दीपू सिंह की पुत्री का तिलक चढ़ाने लोग वजीरगंज में मुकेश कुमार पिता सत्येन्द्र सिंह के घर आए थे। लौटने के क्रम में हुई दुर्घटना में स्कार्पियो वाहन इस कदर ट्रक में जा चुका था कि लाशों को निकालने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। घायलों को भी बड़ी मुश्किल से निकाला गया। स्कार्पियो को निकालने के लिए जेसीबी तक लगानी पड़ी। वजीरगंज के एएसआई हृदयानंद ने बताया कि चालक के नशे में धुत रहने और तेज रफ्तार के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो।

रांची में तैनात जवान की प|ी बेटे की मौत : सासारामसड़क हादसे में कुसुम्हां गांव के तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। रांची में तैनात एसएसबी के जवान शंभू सिंह की प|ी मानती देवी, पुत्र रविरंजन पुत्री उषा को साथ लेकर दर्शन करने गई हुई थी। इसमें जवान की प|ी मानती देवी पुत्र रविरंजन की मौत हो गई, जबकि उषा की हालत गंभीर बताई जाती है।





रामसकल सिंह की प|ी मीना देवी, पुत्री ममता कुमारी दोनों की मौत हो गई। को साथ लेकर दर्शन करने गई थी। दोनों की मौत की खबर मिली तो गांव में कोहराम मच गया। गांव के शिवशंकर सिंह की प|ी हंसराजो देवी भी दर्शन के लिए गुप्ता धाम गई थी। साथ में मायके आई विवाहित पुत्री मालती उर्फ ललिता देवी को भी ले गई थी। दोनों की मौत हो गई। छोटे लाल सिंह की प|ी गंगाजली देवी अपनी पौत्री आरती को लेकर दर्शन के लिए गई थी पर, बेचारी गंगाजली देवी की मौत हो गई, जबकि पौत्री घायल बतायी है। सास की मौत को लेकर कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

खबरें और भी हैं...