रांची सेमीफाइनल में
रांची का गेम
हॉकीइंडिया लीग में गत विजेता आैर इस बार भी खिताब की मुख्य दावेदार रांची रेज ने अपने घरेलू मैदान रांची में शनिवार को जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 6-0 से हरा दिया। इस तरह रांची रेज ने कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण के सेमीफाइनल में खेलने के लिए अपना स्थान भी पक्का कर लिया। रांची इस तरह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
रांची रेज के नौ मैचों में इस छठी जीत के बाद कुल 32 अंक हो गए हैं। उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को नौ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। वह अब 23 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर चल रहा है।
पहलेदो क्वार्टर गोलरहित
इसमुकाबले में पहले दो क्वार्टर गोलरहित रहे। हालांकि इसके बाद रांची रेज ने शानदार वापसी की और 40वें मिनट में मैदानी गोल से बढ़त बनाई। फ्लिन ओजिल्वी ने रांची को 2-0 से आगे किया। कप्तान एश्ले जैक्सन ने 47वें मिनट में मैदानी गोलकर स्कोर 4-0 कर दिया। सुमित कुमार ने 59वें मिनट में मैदानी गोल करते हुए रांची को 6-0 से जीत दिला दी।
40वें
मिनट में रांची रेज के लिए पहला मैदानी गोल दागा फ्लिन ओजिल्वी ने
47वें
मिनट में रेज के कप्तान एश्ले जैक्सन ने मैदानी गोल से स्कोर किया 4-0
59वें
मिनट में 16 नंबर की जर्सी पहने सुमित कुमार ने दागा निर्णायक गोल
रेज के सुमित को 50-50 हजार रुपए और इमरान खान को 25 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया।
रांची-मुंबई की टक्कर आज
रांचीकी टीम रविवार को मुंबई के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच अपने घरेलू मैदान पर ही खेलने उतरेगी। इसके बाद 15 फरवरी को पंजाब होम ग्राउंड चंडीगढ़ में कलिंगा लांसर्स से भिड़ेगा। 16 फरवरी को मुंबई और यूपी का मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इसके बाद सीजन का आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को दिल्ली और कलिंगा के बीच दिल्ली में ही होगा।
तीसरे क्वार्टर में रांची ने ताबड़तोड़ हमले किए। मनप्रीत ने 32वें मिनट में बैरी मिडल्टन को पास दिया, लेकिन बैरी रोक नहीं कर सके आैर रांची ने गोल का मौका गंवा दिया। हालांकि 40वें मिनट में मिडल्टन ने डी में जाकर फ्लिन ओजिल्वी को गेंद पास की। फ्लिन ने बिना कोई गलती किए हल्के फ्लिक से गेंद को नेट में डाला। इस तरह रांची ने एक बोनस गोल के साथ 2-0 की बढ़त बनाई। इसके 7 मिनट बाद यानी 47वें मिनट में सरवनजीत के पास पर कप्तान एश्ले जैक्सन ने बेहतरीन मैदानी गोल मारकर टीम के स्कोर को 4-0 पर पहुंचा दिया।
सुमितका भी जवाब नहीं : मैनऑफ मैच-गोल ऑफ मैच रहे सुमित (16) ने चौथे क्वार्टर के आखिरी समय में रांची के लिए शानदार गोल किया। हालांकि उस समय यूपी टीम पूरी तरह से पस्त हो चुकी थी। सुमित ने आमिर खान के क्राॅस पर बिना कोई गलती किए मैदानी गोल दाग स्कोर 6-0 कर दिया।
पहला मैदानी गोल दागकर रांची को बढ़त दिलाने पर फ्लिन ओजिल्वी (बीच में) को बधाई देते साथी खिलाड़ी।
गोल का बचाव करते यूपी के खिलाड़ी (सफेद जर्सी)।