भारत-श्रीलंका के बीच निर्णायक टी-20 मैच आज
भारत-श्रीलंकाके बीच तीसरा और आखिरी टी-20 क्रिकेट मैच रविवार को यहां खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं। पुणे की हार के बाद भारत ने रांची में शानदार जीत दर्ज की। युवराज से पहले हार्दिक पंड्या को बल्लेबाजी करने का भी लाभ मिला और इससे आगे के लिए धौनी को बल्लेबाजी क्रम का सही आंकलन करने में भी मदद मिलेगी। पंड्या ने रांची में मध्यक्रम पर खेल अपनी अहमियत साबित की। विजाग मैच में हो सकता है कि युवी की जगह भुवनेश्वर को खेलने का मौका मिले।
विजाग की पिच तेज गेंदबाजों को रास आएगी। मैच में दोनों ही टीमों के युवाआें पर नजर रहेगी। इन युवाआें को वर्ल्ड कप से पहले परखा जा रहा है।
संभावित भारतीय टीम :एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा,आर.अश्विन, पवन नेगी, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार,आशीष नेहरा आैर हरभजन सिंह में से।
श्रीलंका संभावित टीम : दिनेश चांडीमल (कप्तान/विकेटकीपर) तिलकर|े दिलशान, डी.चमीरा, निरोशान डिकवेला, बिनुरा फर्नान्डो, दिलहारा फर्नान्डो, ए.गुनर|े, सी.कपुगेडेरा, थिसारा परेरा, एस.प्रसन्ना,के.रजीथा, एस.सेनानायके, डी.सनाका, मिलिंडा सिरिवरदना आैर जेफरी वानडर्से।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे धौनी।
रांची|दूसरा टी-20मैच खेलने के बाद यहां से टीम इंडिया और श्रीलंका के खिलाड़ी विशाखापट्टन के लिए शनिवार को रवाना हुए। दोनों टीमें रेडिशन ब्लू से दोपहर 1 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। रांची में मिली हार श्रीलंकाई खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। जबकि भारतीय क्रिकेटर उत्साहित थे। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ लग गई। दोनों टीमें दोपहर 1:50 बजे विशाखापट्टनम रवाना हुईं उधर, अपने घर से एमएस धौनी एयरपोर्ट हमर लेकर पहुंचे। उनके साथ विक्रम राठौड़ भी बैठे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों विशेष विमान पर गए।