पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज दोहरी खुशी का मौका देंगे क्रिकेट सितारे

आज दोहरी खुशी का मौका देंगे क्रिकेट सितारे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिकेट केलिहाज से रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। रविवार को टीमइंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मीरपुर (बांग्लादेश) में खेलेगी आैर उसी दिन हमारी सीनियर टीम विजाग में श्रीलंका के खिलाफ ट्वेटी20 सीरीज का फाइनल मैच खेलेगी। अब तक भारत आैर श्रीलंका 1-1 मैच जीत चुकी है। रविवार को सीरीज पर टीमइंडिया का अधिकार हो सकता है। टीमइंडिया के सितारे इतने प्रतिभावान है कि वे देश को दोहरी खुशी मनाने का मौका दे सकते हैं।

जहां तक सीनियर टीम का प्रदर्शन है तो हमारी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे ट्वेंटी20 क्रिकेट मैच में सशक्त प्रदर्शन किया। उसने केवल बड़े अंतर से जीत दर्ज की बल्कि टीम के सभी सितारों ने एकजुट होकर चैंपियन की तरह प्रभावी प्रदर्शन किया। आईसीसी ट्वेंटी20 रैंकिंग में नंबर वन टीम भारत ने पुणे में खेले गए पहले मैच में जिस तरह का दयनीय प्रदर्शन किया था उसके बाद रांची में किया गया प्रदर्शन पहले मैच के ठीक विपरीत था। यह सच है कि टीमइंडिया पर काफी दबाव है। उसने ऑस्ट्रेलिया को ट्वेंटी20 सीरीज में 3-0 से हराया आैर अब उसे एशिया कप आैर ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव है क्योंकि ये दोनों टूर्नामेंट एशियाई धरती पर हो रहे हैं। एशिया कप बांग्लादेश में आैर ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप भारत में होंगे। जाहिर है कि क्रिकेटप्रेमी आैर देश की जनता टीमइंडिया से श्रेष्ठतम प्रदर्शन की अपेक्षा रखती है। टीमइंडिया को रांची की जीत की लय को बनाए रखने के लिए अपनी मूल योजना में त्वरित बदलाव आैर एक पसंदीदा पिच की जरूरत है। पिच ऐसी हो जिसमें खूब रन बने आैर गेंदबाज उस रन का बचाव कर सके। टीमइंडिया ने पुणे में ऐसा प्रदर्शन किया मानो मैदान में उनकी दादागिरी हो लेकिन वे श्रीलंकाई युवाआें के सामने धरासाई हो गए। दूसरे मैच में वे संभले आैर जता दिया कि वह कितनी ताकतवर है। टीमइंडिया ने रांची में आत्मविश्वासी प्रदर्शन किया लेकिन वास्तव में वे तनाव में थे। उन पर पुणे मैच में हारने का दबाव था। यह खुशी की बात है कि कप्तान धोनी ने टीम में उत्साह का संचार किया। धोनी को पहले मैच में सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने रांची में बता दिया कि उनमें पलटवार की जबर्दस्त क्षमता है। रविवार को सीरीज का तीसरा मैच होगा क्या हम उम्मीद करें कि धोनी बेंच स्ट्रेंग्थ की ताकत को आजमाने की कोशिश करेंगे या फिर वर्तमान प्लेइंग इलेवन के सहारे सिर्फ सीरीज जीतने पर ही उनका ध्यान रहेगा। रविवार के मैच में युवराज सिंह को उपरी क्रम पर, हरभजन सिंह को आर.अश्विन की जगह आैर पवन नेगी को किसी भी बल्लेबाज को रिप्लेस कर मौका देना चाहिए। युवी को बहुत ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। ऑस्ट्रेलिया में आखिरी आेवर में उनके दो प्रहारों से टीमइंडिया जीत के करीब पहुंची। रांची में युवी को देर से भेजा गया। युवी मैच विजेता सुपरस्टार हैं। उन्हें उपर के क्रम पर भेजना चाहिए। ऑफ स्पिनर आर.अश्विन को काफी मौके मिले लेकिन हरभजन सिंह पांच मैचों से बाहर बैठे हैं। भज्जी को रविवार के मैच में आजमाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...