पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ददई पर बिल्डर ने दर्ज कराई प्राथमिकी

ददई पर बिल्डर ने दर्ज कराई प्राथमिकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | पूर्वमंत्री ददई दुबे और उनके बेटों के खिलाफ बिल्डर रौशन कुमार पांडेय ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी ददई दुबे, अविनाश दुबे, अभय दुबे, अजय दुबे और अन्य के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। पांडेय के अनुसार, वह बरियातू में ददई दुबे का एक मॉल बना रहा है। एग्रीमेंट के अनुसार पांडेय ने मॉल के लिए जो राशि दुबे को देनी थी वह दे चुका था। कुछ राशि का भुगतान बाकी था। इसका वह ब्याज उन्हें दे रहा था। 11 फरवरी की रात दुबे के बेटों ने पांडेय से राशि की मांग की, जिसे पांडेय नहीं दे सका। प्राथमिकी में कहा गया है कि 12 फरवरी की रात 10.30 बजे वह घर पर सो रहा था। ददई दुबे के बेटे और उसके साथ कुछ लोग आए और बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। इसके बाद उन लोगों ने उसे लोहे की रॉड से मारा। सादे कागजात पर भी हस्ताक्षर लिया। एचडीएफसी के चार ब्लंैक चेक पर भी रकम भरवाकर दस्तखत कराए। वहीं पूर्व मंत्री ददई दुबे ने कहा कि रौशन पांडेय द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से निराधार है, इसकी जांच होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...