पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरी जिर्राड ने पूर्वजों के सेवा कार्य को साझा किया

मेरी जिर्राड ने पूर्वजों के सेवा कार्य को साझा किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (चाय) के इस्टर्न इंडिया ब्रांच द्वारा जीटीसी हॉल में शनिवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। फर्दीनंद हान की पर पौत्री मेरी जिर्राड और मुंडारी में बाइबल का अनुवाद करने वाले जर्मन मिशनरी अलफ्रेड नॉट्रॉट के परपोते वुलफ्राम पीट्स नॉट्राट ने अपने पूर्वजों के समर्पण और लगाव काे साझा किया। कहा कि फर्दीनंद और नॉट्रॉट को छोटानागपुर के आदिवासियों से विशेष लगाव था। यही वजह थी कि उन्होंने यहां आकर कुड़ुख भाषा सीखी। छोटानागपुर में आदिवासियों, महिलाओं और हाशिए पर के लोगों की स्थिति को देखने के बाद उन्होंने अपने कार्य और लेखनी से उनके हित के लिए आवाज मुखर की। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थानीय लोगों को जागृत किया। कार्यक्रम का संचालन जीटीसी के प्रिंसिपल डॉ. रेव्ह एमएम मसीह ने किया। टीएससी हंस ने जर्मन मिशनरी के दोनों वंशजों का परिचय पेश किया।

जीटीसी हॉल में विशेष व्याख्यान को संबोधित करतीं मेरी जिर्राड।

खबरें और भी हैं...