पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आक्रोश |सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, सात घंटे ठप रहा आवागमन

आक्रोश |सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, सात घंटे ठप रहा आवागमन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झामुमो नेता जीदन होरो की हत्या के विरोध में शनिवार को सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक सड़क पर उतरकर घटना का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान रांची-सिमडेगा रांची-चाईबासा मुख्य पथ को जामकर हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे थे। शनिवार की सुबह से ही दोपहिया वाहन के अलावा साइकिल सवार को जामस्थल से नहीं गुजरने दिया जा रहा था।

कार्यकर्ता भगत सिंह चौक के चौराहे को पूरी तरह से जामकर रखा था। पोस्टमार्टम के बाद शव को भगत सिंह चौक लाया गया। समर्थक शव के साथ घंटों जमे रहे। जाम का नेतृत्व तोरपा विधायक पौलूस सुरीन और जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद कर रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहुंचने के बाद जाम हटाया गया। विधायक ने सोरेन को मांग पत्र सौंपा। इसमें हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने, मृतक के आश्रित को तत्काल मुआवजा देने, हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और आए दिन हो रही हत्याओं पर लगाम लगाने की मांग शामिल है। दोपहर डेढ़ बजे के करीब झामुमो नेता के शव को अंतिम संस्कार के लिए लापुंग प्रखंड के गोपालपुर गांव ले जाया गया। शव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत खूंटी से सैकड़ों कार्यकर्ता गोपालपुर गांव गए अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

जीदन होरो (फाइल फोटो)

झामुमो नेता जीदन होरो विधानसभा चुनाव हार के बाद निराश हो गये थे। लेकिन उनकी पारा शिक्षिका प|ी मीना डहंगा को शिक्षिका की नौकरी मिल गयी थी। उनकी पोस्टिंग मनोहरपुर में हुई है। शनिवार को होरो प|ी को ज्वाईनिंग दिलाने मनोहरपुर जाना था। उसी को लेकर वे शुक्रवार की शाम प|ी के साथ खरीददारी करने में व्यस्त थे। उसी क्रम में अपराधियों ने सिर में सटाकर गोली मार दी।

हत्या के विरोध में बंद रहा खूंटी

खबरें और भी हैं...