पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो गुटों में बंटे पर्यटक मित्र ने धरना किया समाप्त

दो गुटों में बंटे पर्यटक मित्र ने धरना किया समाप्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनगड़ा| जलप्रपातोंमें चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर आंदोलनकारी दो गुटों में बंट गए। जोन्हा और सीता फॉल को बंद किए आंदोलनकारियों ने प्रशासन से वार्ता के बाद आंदोलन वापस ले लिया। जबकि हुंडरु फॉल में अभी भी आंदोलन जारी है। जोन्हाफॉल में अांदोलन का नेतृत्व धनंजय महतो कर रहे थे। हुंडरू फॉल के आंदोलन का नेतृत्व हुंडरू ग्रामसभा के साथ-साथ पर्यटनकर्मी कर रहे हैं। जोन्हा में सुबह 11 बजे के करीब जेटीडीसी के एमडी सुनील कुमार से वार्ता के बाद धरना खत्म कर दिया गया। इसके बाद जोन्हा सीताफॉल को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। एमडी ने जोन्हा, सीताफॉल हुंडरू फॉल के पर्यटन मित्रों को वार्ता के लिए सोमवार को रांची बुलाया है।

खबरें और भी हैं...