पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ही गया अपने जज्बातों को इजहार करने का दिन

ही गया अपने जज्बातों को इजहार करने का दिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरकार वो दिन ही गया, जिसका हर प्यार करने वालो को बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए इस दिन का इंतजार करते हैं और प्यार का परवान चढ़ाते हैं। यह खुशियों का दिन वेलेंटाइन-डे है। हर साल 14 फरवरी को कई गिफ्ट खरीदकर, एक साथ समय व्यतीत कर अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए ये दिन को हर किसी के लिए खास अहमियत रखता है। यह दिन विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह और विश्वास के साथ मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में तो इस दिन की रौनक अपने शबाब पर होती ही है, मगर पूर्वी देशों में भी इस दिन को मनाने का अपना अलग अंदाज होता है। चीन में नाइट्स ऑफ सेवेन्स प्यार और जापान कोरिया में वाइट डे का नाम से वेलेंटाइन-डे काे जाना जाता है। इतना ही नहीं, इन देशों में इस दिन से पूरे एक महीने तक लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे फूल देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। रांची में भी पूरे सप्ताह वेलेंटाइन-डे को लेकर रौनक दिखी। बाजार में कई तरह के खूबसूरत गिफ्ट आइटम बिक रहे हैं। साथ ही नए मैरेज्ड कपल इस दिन को अपने पार्टनर के साथ बिताने के लिए बेताब नजर रहे हैं। कोई आउटिंग प्लान कर रहा है तो कोई कैंडल लाइन डिनर और पिकनिक।

ये दोनों रांची से 40 किमी दूर खूंटी के रहने वाले है। इनकी शादी 3 जून 2015 को हुई। वेलेंटाइन-डे को लेकर यह कपल पहले से गिफ्ट खरीदे हुए है और एक-दूसरे को सरप्राइज देने की तैयारी मेंे है। इस दिन यह मंदिर जा रहे हैं। फिर ये अपनी फैवरेट डिश घर पर बनाएंगे और साथ मिलकर उस रेसिपी का मजा लेंगे। प्रांजलजयंत

ये मेट्रो गली के रहने वाले हैं। इनकी शादी 2015 में हुई है। यह दाेनों वेलेंटाइन डे को लेकर फरवरी स्टार्ट से ही प्लानिंग कर रहे हैं। इन्होंने वेलेंटाइन वीक के हर डे को खास रूप में मनाया और एक-दूसरे के लिए कई कसमें खाई। इस दिन ये अपने फ्रेंड्स के साथ पुल पार्टी का प्लान कर रहे हैं। साथ ही फिल्म फितूर की टिकटें बुक करा ली हैं। कोमलकौशिक

ये डोरंडा से है। इनकी शादी पिछले साल 7 दिसंबर 2015 को हुई। यह कपल वेलेंटाइन-डे सेलिब्रेशन के लिए खूब तैयारी किए हुए है। इस दिन ये किसी पिकनिक स्पॉट पर एक साथ लंबा समय गुजारने वाले हैं। साथ ही घर के सारे लोगों से अाशीर्वाद लेने वाले हैं। इन्होंने थियेटर जाने का भी प्लान बनाया है। रूपालीमोहित

यह चर्च रोड के रहने वाले हैं। इनकी शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई। यह कपल वेलेंटाइन-डे पर अपनी पूरी फैमिली के साथ रेस्टारेंट में डिनर करने का प्लान बनाए हुए हैं। साथ ही फेवरेट आइस्क्रीम का भी मजा लेना चाहते हैं। निकिताअमित

ये कपल रांची के रहने वाले हैं। इनका यह पहला वेलेंटाइन है इसलिए पूरे फिल्मी अंदाज में ये वक्त गुजारना चाहते है। इन्होंने कैंडल लाइट डिनर का प्लान किया है। साथ ही घूमने के लिए कपड़े, ज्वेलरी की खरीदारी भी की है। टाइम बचने पर मूवी जाने का भी प्लान है। वेलेंटाइन-डे के हर पल को ये मजे से बिताना चाहते हैं। रजनीप्रवीण

ये रांची के रहने वाले है और इन दिनों अमेरिका में रहते हंै। इनकी शादी 27 नवंबर 2009 को हुई। सात साल बाद भी ये कपल हर मूवमेंट को एक साथ सेलिब्रेट करता है। वेलेंटाइन में ये शॉपिंग का प्लान बनाए हुए हैं। साथ ही अपने फेवरेट गेम बाउलिंग का भी लुत्फ उठाना चाहते हैं।

स्वीटीअंगेश

खबरें और भी हैं...