बच्चों को लुभा रही बंजी जंपिंग और खास झूले
राजभवन के पास में स्थित एक्वा वर्ल्ड में इन दिनों बच्चे मस्ती के साथ धूम मचा रहे हैं। राजभवन उद्यान आम लोगों के लिए खुलने के बाद से ही यहां हर दिन मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक्वा वर्ल्ड के परिसर में चल रहे मेले की जान बनी हुई है मोटू-पतलू की जोड़ी और जादूगर करण। जादूगर करण का जादू बच्चों को खूब भा रहा है। उनके अनोखे जादू को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। वहीं झूले और गेम स्टाॅल पर भी लोगों की भीड़ नजर रही है। सभी यहां आकर क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं।
बेस्टफोटो को प्राइज
राजभवनके गार्डन की सबसे आकर्षक फोटो क्लिक करने वाले को एक्वा वर्ल्ड में इनाम दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। उनका कहना है कि फोटोग्राफी का नमूना दिखाने के लिए एक अच्छा मंच मिला है।
बंजी जंपिंग का उठा रहे लुत्फ
एक्वावर्ल्ड एंजॉय करने आए बच्चों के लिए बंजी जंपिंग की भी व्यवस्था है। प्रॉपर सिक्योरिटी के बाद बच्चों को हवा में 20 फीट तक ऊंचा उछाला जा रहा है। यह गेम बच्चों के लिए को काफी रोमांचक लग रहा है। इसलिए इसे ट्राय करने के लिए उनकी भीड़ लग रही है। इसके अलावा और भी कई झूले हैं, जिसमें चढ़ने के लिए लंबी लाइन लग रही है। बच्चों को मिक्की माउस वाला झूला भी लुभा रहा है।