सिटी रिपोर्टर| रांची
सिटी रिपोर्टर| रांची
दैनिकभास्कर एवं प्रेमसंस मोटर्स ने रविवार को पुंदाग में सांई मंदिर के पास ऋषभनगर में संडे कार्निवाल का आयोजन किया। इसकी शरुआत बच्चों ने डांस फ्रिज कंपीटिशन से की। इसमें आद्रिका प्रथम, अमन द्वितीय राजश्री तृतीय स्थान पर रही। कौशिक, अमन राज, आदित्य, तनिष्क, अक्षत, कृतिश, सृष्टि, मनिस्तिका, आविष्कार, आयुष संचित ने भी कंपीटिशन में भाग लिया। मम्मियों के लिए पासिंग बॉल गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सारिका ने अंत तक ठीक तरह से बॉल कैच कर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। दीपशिखा दूसरे स्थान पर रही। ममता को तीसरा स्थान मिला। मंजू, विशा, रश्मि, मिशी, सिल्की, वीरा, पिंकी, मंजू, रानी, शीला और माया ने भी गेम में पार्टिसिपंेट किया। पुरुषों के लिए था माइंड डायवर्टिंग गेम। इसमें एसके प्रसाद पहले स्थान पर रहे। संजय पांडेय दूसरे स्थान आरपी श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया। गेम में कौशल, सुरेश सिंह, ओपी मिश्री, बबलू, राजेंद्र, सुरंजन उपेंद्र ने भी भाग लिया। बच्चों के टैलेंट शो में संस्कृति ने सोलो परफॉर्मेंंस में पहले स्थान पर कब्जा किया। राजश्री दूसरे आयुष तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप में राजश्री एंड ग्रुप प्रथम, मनीष्का एंड ग्रुप दूसरे आयुष एंड ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे।