झारखंड मुस्लिम युवा मंच ने देशप्रेम दिवस के रूप में मनाया वेलेंटाइन डे
रांची | शहीद-ए-आजमभगत सिंह, राजगुरु सुखदेव जैसे हमारे वीरों ने देशप्रेम में अपनी जान कुर्बान कर दी, लेकिन युवा विदेशी संस्कृति की देन वेलेंटाइन डे मनाने को उतावले हैं। ये बातें मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने अंजुमन प्लाजा में आयोजित संगोष्ठी में कही। इसका आयोजन झारखंड मुस्लिम युवा मंच ने किया था। इसका मकसद वेलेंटाइन डे को देशप्रेम दिवस के रूप में मनाना था। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष शाहिद ने की। परिचर्चा में उपाध्यक्ष नदीम इकबाल, इमरान रजा, तनवीर, प्रताप सिंह सीमा उरांव आदि ने भी हिस्सा लिया।