मेटास एडवेंटिस्ट में आर्ट फेस्टिवल आज से
रांची | मेटासएडवेंटिस्ट कॉलेज बरियातू में 15 16 फरवरी को आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। दिन के नौ बजे से शुरू होनेवाले इस फेस्टिवल की अध्यक्षता कॉलेज के कार्यकारी प्रशासी सी मुर्मू करेंगे। इसमें मुख्य आकर्षण मेमोरी टेस्ट, हेयर स्टाइलिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली, मिस्टर एंड मिसेज मेटास, लिविंग स्टेच्यू, क्विज, वेजिटेबल कार्विंग, लाइव पोस्टर मेकिंग और फैंसी ड्रेस होंगे। उक्त जानकारी कॉलेज के आलोक वर्मा ने दी।