एचईसी में हड़ताल को ले जनसंपर्क आज से
रांची | एचईसीमें 25 से 27 फरवरी तक आहूत हड़ताल को लेकर रविवार को हटिया मजदूर यूनियन ने मजदूर महापंचायत बुलाई। एचईसी गोलचक्कर मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में मजदूर शामिल हुए। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से एचईसी के तीनों प्लांट, वर्कशॉप आसपास के गांवों और आवासीय परिसर में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 15 फरवरी को शाम 5.30 बजे से हटिया, सतरंजी तुपुदाना, 16 फरवरी को शाम छह बजे से सीठियो, एसटी, डीटी, ए-टाइप आवास 17 फरवरी की शाम छह बजे से नया सराय, कुटे, तिरिल, जगन्नाथपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं, 18 फरवरी को शाम पांच बजे से नेहरु पार्क में आमसभा की जाएगी। 17 फरवरी को निगम के तीनों प्लांटों में हड़ताल क्यों जरूरी है, इस संबंध में पर्चे बांटे जाएंगे। महापंचायत में अध्यक्ष भवन सिंह, राजेंद्रकांत महतो आदि मौजदू थे।