पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्टी के वैचारिक स्तंभ हैं बुद्धिजीवी

पार्टी के वैचारिक स्तंभ हैं बुद्धिजीवी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजसूपार्टी सुप्रीमो पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बुद्धिजीवी मंच पार्टी का वैचारिक स्तंभ है, पार्टी को भटकाव से बचाने का काम मंच को करना है। मंच के गठन के बाद बौद्धिक लोगों के जुड़ाव से पार्टी को एक मजबूत वैचारिक आधार मिला। उक्त बातें सुदेश ने बिरसा मुंडा सभागार मैथन मैरेज हॉल बरियातू में आजसू बुद्धिजीवी मंच के तृतीय अधिवेशन में कही। मौके पर बुद्धिजीवी मंच के सभी जिलाध्यक्षों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उमाकांत रजक, हसन अंसारी, डोमन सिंह मुंडा, मुकुंद मेहता, डॉ. यूसी मेहता सहित जिलों से आए प्रतिनििध शामिल हुए।

अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि जलसंसाधन एवं पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य में शिक्षा एवं सिंचाई की कमी बड़ी समस्या है। बुद्धिजीवी मंच के सुझाव के आधार पर इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अधिवेशन में सर्व सम्मति से पूर्व आईएएस बीके चांद को पुनः आजसू बुद्धिजीवी मंच का अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में पिछड़े वर्गों को आरक्षण का कोटा 27 प्रतिशत करने, वर्ष 2001 में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अनुशंसा को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने, स्थानीय नीति तत्काल घोषित करने की मांग उठी।

खबरें और भी हैं...