मंत्री के सामने शिकायतों की झड़ी
मंत्रीआपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने रविवार को वार्ड नंबर 30 की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किशोरगंज क्षेत्र की विभिन्न गलियों का जायजा लिया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
मंत्री ने लोगों से हाल चाल पूछा, तो शिकायतों की झड़ी लग गई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नाली नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहता है। कई सड़कें खराब हैं। घरों में सप्लाई पानी के साथ नाली का पानी रहा है। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद जल्द से जल्द इसका समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से अपने स्तर से भी साफ-सफाई करने का आग्रह किया, आसपास गंदगी रहे और सभी को साफ मोहल्ला मिले।