इनसाइड झारखंड स्टडीज का उद््घाटन
रांची | नगरविकास मंत्री सीपी सिंह ने रविवार को इस्टर्न मॉल, सर्कुलर रोड में इनसाइड झारखंड स्टडीज का उद्घाटन किया। उन्होंने राज्य के छात्र-छात्राओं के लिए इसे जरूरी और उपयोगी बताया। मौके पर डाइरेक्टर आईएएस अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस कोचिंग संस्थान की शुरुआत राज्य के वैसे युवाओं के लिए की गई है, जो यूपीएससी और जेपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महानगरों में नहीं जा पाते हैं। जेपीएससी के लिए बैच 20 फरवरी से शुरू होगा। आदिवासी स्टूडेंट्स के लिए नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था की गई है।