डीडी को मिला डाइरेक्टर का प्रभार
रांची | शिक्षामंत्रीडॉ. नीरा यादव ने रविवार को कहा कि हायर एजुकेशन डाइरेक्टर डॉ. डीएन ओझा का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो गया था। उन्हें दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है। इसलिए, अब नए डाइरेक्टर की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। नियुक्ति होने तक डाइरेक्टर का कार्य उच्च एवं तकनीकी विभाग के डिप्टी डाइरेक्टर (डीडी) देखेंगे।