वाहनों चालकों का आई चेकअप कैंप आज
रांची| बूटीमोड़ में वाहन चालकों के लिए आई चेकअप कैंप का आयोजन अपोलो टायर की ओर से किया जा रहा है। सोमवार को चौधरी पेट्रोल पंप के समीप यह कैंप सुबह 10:30 बजे से लगेगा। इस कार्यक्रम में झारखंड मोटर ट्रांसपोर्ट के संयोजक उदय शंकर ओझा और आरजीटीए के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह निर्णय सुनील सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।