वीणापाणि मंदिर से पीतल के बर्तन चोरी
रांची| डोरंडास्थित 104 साल पुराने वीणापाणि मंदिर में रविवार की अहले सुबह चोरी हो गई। सुबह जब पुजारी आए, तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अध्यक्ष आशीष दत्ता को इसकी जानकारी दी। मंदिर में पुराने पीतल के सभी बर्तन गायब थे। करीब तीन हजार रुपए नकद भी चोरों ने उड़ा लिए थे। दत्ता ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा कि मंदिर में पहली बार चोरी हुई है।