पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक घर के लिए भिड़े दो प्रभावी लोग, पुलिस कश्मकश में रही

एक घर के लिए भिड़े दो प्रभावी लोग, पुलिस कश्मकश में रही

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूएरिया मोरहाबादी स्थित डार्लिंग कैंपस में रविवार की देर शाम राजनीतिक दलों से जुड़े दो लोगों के बीच एक घर पर दावे को लेकर काफी हंगामा हुआ। घटना की सूचना पाकर एसडीओ समेत पुलिस के कई अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि घर मालिक रमा शंकर सिंह है। वह कई महीनों से जेल में बंद है। गौतम घर के एवज में रमा शंकर सिंह को 17 लाख रुपए दे चुका है और वह दो साल से इस घर में रह रहा है। रविवार को वह पूरे परिवार के साथ हजारीबाग गया था। जब वहां से लौटा तो देखा कि सुमन नामक महिला का पूरा परिवार उसके घर का ताला तोड़ कर अंदर घुस गया है। गौतम ने उन्हें बाहर निकालने की काफी कोशिश की। नहीं निकलने पर गौतम ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, सुमन ने पुलिस के समक्ष दावा किया कि यह घर उसके नाम पर है। गौरतलब है कि गौतम और सुमन के बीच पहले से कोर्ट में मामला चल रहा है। देर रात तक तीन थानों की पुलिस, सदर डीएसपी और एसडीओ वहां जमे हुए थे।

रविवार की रात घर के बाहर गौतम का परिवार। ये लोग यहां दो वर्षों से रह रहे थे।

खबरें और भी हैं...