मुस्लिमों को एसटी की तरह आरक्षण की मांग
रांची| प्रदेशकांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने राज्य सरकार से मांग की है कि मुस्लिमों को आदिवासियों की तरह आरक्षण की सुविधा दी जाए। राज्य बनने के 15 साल बाद भी मुस्लिमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। यहां की सामाजिक स्थिति यह है कि हर गांव में मुस्लिम और आदिवासी रहते हैं और दोनों की स्थिति में कोई अंतर नहीं है। सच तो यह है कि मुस्लिम भी दलितों की तरह अमानवीय स्थिति में हैं।