झाविमो नेता के निधन पर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
रांची | हजारीबागजिला झाविमो अध्यक्ष कृष्णा दास पांडेय का इलाज के दौरान निधन हो जाने पर झाविमो परिवार शोकग्रस्त है। पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कृष्णा दास पांडेय पार्टी के समर्पित सिपाही थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुख सहने का शक्ति प्रदान करे। शोक प्रकट करने वालों में प्रदीप यादव, सबा अहमद, बंधु तिर्की, सुनील साहू, के के पोद्दार, मुन्ना मल्लिक, खालिद खलील, राजीव रंजन मिश्रा, उत्तम यादव सहित कई शामिल हैं।