धुर्वा में भगवान निकले नगर भ्रमण पर
क्षत्रियविकास परिषद द्वारा धुर्वा मंटेश्वरी मैदान स्थित श्री राम दरबार मंदिर में आयोजित भगवान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत शुक्रवार सुबह आठ बजे कई अनुष्ठान किए गए। आचार्य ललन भारद्वाज के नेतृत्व में अन्य आचार्यों ने सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। मुख्य यजमान मृगेंद्र सिंह, प|ी शीला सिंह, अवधेश सिंह, प|ी शीला देवी सतीश सिंह, प|ी मंजू सिंह ने हवनकुंड में आहुतियां दी। चार बजे भगवान राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान को नगर भ्रमण कराया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। सचिव एचएन सिंह ने बताया कि शनिवार को वसंत पंचमी पर सुबह 7.58 बजे प्राण प्रतिष्ठा सह हवन होगी। दो बजे तक अनुष्ठान चलेगा। तीन बजे भंडारा होगा। चार से सात बजे तक गोरखपुर के महंत अवधेशानंद का प्रवचन होगा।