पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज सुबह से ही शुरू हो जाएगी मां सरस्वती की पूजा, तैयारी पूरी

आज सुबह से ही शुरू हो जाएगी मां सरस्वती की पूजा, तैयारी पूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसंतपंचमी पर शनिवार को विद्यार्थी विद्या की देवी मां सरस्वती का आह्वान करेंगे। सुबह से ही मां की आराधना शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। रांची कॉलेज, आदिवासी हॉस्टल, रिम्स हॉस्टल, रांची वीमेंस कॉलेज आदि में पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। किशोरगंज के प्रतीक क्लब के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रतिमा की स्थापना की और बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे विधि-विधान से पूजा की जाएगी। एचईसी कॉलोनी स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर मेें सरस्वती पूजा वंदना की जाएगी। यह जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने दी। उधर, पूजा को लेकर शहर में व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पिछले कई वर्षों से पूजा के नाम पर उपद्रवी तत्वों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। शहर में पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बहाल रहे, इसके लिए 60 मजिस्ट्रेट भारी संख्या में पुलिस अफसरों को तैनाती की गई है। 10 मजिस्ट्रेट को रिजर्व में भी रखा गया है। प्रतिमा विसर्जन तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। सुरक्षा के वरीय प्रभार में सदर एसडीओ आदित्य कुमार आनंद रहेंगे।

सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में बरियातू स्थित हिल एरिया में रविवार को नवयुवक क्लब ने माता के भव्य जागरण का आयोजन किया है। शनिवार को यूनियन क्लब लाइब्रेरी में मां सरस्वती की पूजा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...