कुड़ुख के छात्र लोलोंग लिपि का करेंगे प्रयोग
रांची | जैकने कुड़ुख भाषा के परीक्षार्थियों के लिए लोलोंग लिपि प्रयोग करने की अनुमति दे दी है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होनेवाले कुड़ुख भाषा के छात्र इस इसका प्रयोग कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका में लिपि के कॉलम में लोलोंग सिकी लिखने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।