मैट्रिक-इंटर परीक्षा 16 से, जिला प्रशासन तैयार
रांची | जैककी ओर से मैट्रिक और इंटर परीक्षा आयोजन 16 फरवरी से किया जाएगा। एक मार्च तक चलनेवाली परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। कंट्रोल रूम में 10 मजिस्ट्रेट रहेंगे। वहीं, जोनल और मोबाइल पेट्रोलिंग के लिए 34 मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर कुल 110 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। केंद्रों पर एक-एक महिला-पुरुष जवान रहेंगे। सदर और बुंडू के परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू करने को भी कहा गया है।