गुरुनानक स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट्स काे विदाई
रांची | गुरुनानकस्कूल में शुक्रवार को 12वीं के स्टूडेंट्स को विदाई दी गई। प्रिंसिपल डॉ. मनोहर लाल ने विदा होनेवाले स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफल होन के टिप्स दिए। वाइस प्रिंसिपल कुलवंत कौर ने परीक्षा की तैयारी मेहनत से करने की अपील की। मौके पर जूनियर्स स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। छात्रा ऋचा, रीतेश, अंकित, आकाश और आशीषन ने गीतों की प्रस्तुति दी। मौके पर भारती सिंह और सज्जाद को सम्मानित किया गया। संचालन हर्ष और जिज्ञासा ने किया।