फिलॉस्फी के 40 सदस्यों ने किया ओड़िशा भ्रमण
रांची | आरयूके पीजी फिलॉस्फी डिपार्टमेंट की 40 सदस्यीय टीम ओड़िशा का शैक्षणिक भ्रमण किया। राष्ट्र दर्शन एजुकेशनल प्रोग्राम के तहत यह भ्रमण किया। नेतृत्व डॉ. पंकज कुमार ने किया। समुद्र तट का आनंद लेने के बाद शिक्षक-स्टूडेंट्स जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंदिर की आध्यात्मिकता, स्थापत्य कला, अनुष्ठान आदि के बारे में पुजारियों से जानकारी ली। कोणार्क के सूर्य मंदिर में भी गए। बौद्ध दर्शन के प्रणेता गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक से जुड़े स्थल धौलागिरि के भ्रमण किया। जानकारी डॉ. सुशील अंकन ने दी।