जेसीआई के सदस्यों ने कार्य संचालन के लिए ली ट्रेनिंग
रांची | जूनियरचैंबर इंटरनेशनल के चैप्टर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम में कई सदस्य शामिल हुए। इसमें चैंबर की गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों ने जोन वाइज प्रेसिडेंट से सालभर किए जानेवाले कार्यों के संचालन पर चर्चा की। जोन प्रेसिडेंट जेसी कृष्णा दुदानी ने जेसीआई अध्यक्ष नारायण मुरारका उनकी टीम को जेसीआई के इतिहास और संविधान के बारे में बताया। कार्यक्रम में जोन प्रेसिडेंट अभिषेक केडिया ने कई ऐसी जानकारियां दी, जिससे सदस्यों को अपने कार्य निर्वहन में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक जैन ने किया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनीष रामसिसरिया, सचिव गौरव अग्रवाल, प्रशांत पाटोदिया, निखिल मोदी, अभिनव मंत्री, विनय मंत्री, नवनीत खेतान, नीतेश अग्रवाल अजीत साहू आदि मौजूद थे।