पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी रांची में रेलवे टीचर को नौ चाकू मारा, लूटा भी

पुरानी रांची में रेलवे टीचर को नौ चाकू मारा, लूटा भी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें गली-मोहल्लों में घात लगाकर अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को अहले सुबह पुरानी रांची में तीन अपराधियों ने दिलीप कुमार भगत (49) को चाकू से गोद डाला। अपराधियों ने पहले लूटा, फिर विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल अवस्था में कोतवाली पुलिस ने उन्हें रिम्स में भरती कराया है। इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मरीज को इमरजेंसी ऑपरेशन की जरूरत है। मरीज के पेट, पीठ का एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सिटी स्कैन की गई है।

भगत आद्रा में रेलवे टीचर हैं। अपराधियों ने उन्हें नौ जगह चाकू मारे हैं। छह पीठ में और तीन पेट के दांयीं ओर चाकू लगे हैं। वे एचईसी सेक्टर फाइव में रहनेवाले चार्टर्ड एकाउंटेंट सुनील कुमार जायसवाल के बहनोई हैं। जायसवाल ने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना दी।

घायल भगत ने बताया- वे किशोरगंज आए थे। बहन के ससुर के निधन के बाद अंतिम क्रिया-कर्म में शरीक हुए। शुक्रवार की सुबह वापस आद्रा जा रहे थे। मामा शिव शंकर जायसवाल के घर किशोरगंज से मेनरोड की ओर सुबह चार बजे पैदल ही निकल गए थे। सुबह में इंटरसिटी ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही पुरानी रांची पहुंचे, तीन अपराधियों ने घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। पास में 12 हजार रुपए थे, बैग भी लूट लिया। विरोध किया तो चाकू निकाल लिया। तीनों लगातार कह रहे थे रेत दो..., जबह कर दो...। बैग में एटीएम कार्ड, डीएल, आई कार्ड इत्यादि थे।

खबरें और भी हैं...