प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने दिखाया दम
रांची | रांचीसमेत राज्यभर के सरकारी स्कूलों में बाल समागम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संत पॉल कॉलेज में प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार प्रसाद सिंह ने किया। इसमें बच्चों ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। मौके पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ज्योति टोप्पो, अवर विद्यालय निरीक्षक हकीमुद्दीन अंसारी, रामाशीष पंडित समेत काफी संख्या में शिक्षक और बच्चे मौजूद थे।