नगर निगम की पहल- मधुकममें आज लगेगा जनसुनवाई कैंप, दूर होंगी समस्याएं
रांची | नगरनिगम की ओर से सोमवार को जनसुनवाई कैंप लगाकर आमलोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। कैंप वार्ड 31 के मधुकम जतरा मंडा मैदान में सुबह 11 बजे से लगेगा। इसमें वार्ड 31, 33, 34, 35 और 36 के लोग समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं। मौके पर ही मेयर, डिप्टी मेयर और निगम के अधिकारी उनका निदान करेंगे। तुरंत हल नहीं होनेवाले मामलों का समाधान एक हफ्ते में होगा।