एचईसी में जल्द खुलेंगे तीन सीएनजी स्टेशन, कम होगा प्रदूषण का स्तर
रांची | एचईसीमें जल्द ही तीन सीएनजी स्टेशन खुलेंगे। उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि एचईसी और तेल कंपनियों के साथ बैठक में तय जमीन देने पर एचईसी प्रबंधन राजी हो गया है। जमीन एचईसी सशर्त देगा। अगर ये तीनों स्टेशन खुल जाते हैं तो शहर में प्रदूषण की बढ़ती मात्रा को कम करने में काफी हद तक मदद मिलेगी। इसके अलावा हरमू में भी सीएनजी खोलने पर विचार चल रहा है। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड के एस्टेट अफसर को जमीन के लिए कहा गया है। मालूम हो कि हाईकोर्ट में दायर पीआईएल 6141, 2008 पर गत 16 दिसंबर को चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में प्रशासन यह कार्रवाई कर रहा है।