जागरण में देर रात तक झूमे लोग
हटिया| विकासनगर युवक संघ सरस्वती पूजा समिति हटिया की ओर से शिव मंदिर परिसर में जागरण में रांची, धनबाद और जमशेदपुर के कलाकारों ने लोगों को खूब झूमाया। मौके पर सांसद रामटहल चौधरी, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, अजय नाथ शाहदेव, सीमा शर्मा, दिग्विजय लाल, लाल संदीप, रंजन चौहान, अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, सचिव अभिषेक कुमार मौजूद थे।