पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नक्सलियों का बंद शुरू राज्यभर में अलर्ट जारी

नक्सलियों का बंद शुरू राज्यभर में अलर्ट जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | जमुईमें माओवादी चिराग के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना के बाद मगध जोन इलाके में नक्सलियों की बंदी को लेकर झारखंड में भी अलर्ट किया गया है। विशेष शाखा की ओर से राज्य के पुलिस अधीक्षकों को इस पर निगरानी रखने को कहा गया है। विशेष शाखा ने खास तौर पर बिहार के औरंगाबाद जिले से सटे बॉर्डर इलाके पलामू, गढ़वा, लातेहार में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसी तरह गिरिडीह इलाके में अलर्ट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इधर, रेलवे ने स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ट्रैकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। खड़गपुर से विशेष पुलिस बल को मंगवाया गया है।

खबरें और भी हैं...