पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आर.पी. सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर.पी. सिंह

कोलइंडिया हॉकी इंडिया लीग में आखिरी लीग मैच खेलने के लिए आज जेपी पंजाब वॉिरयर्स को उतरना है। लीग अिभयान खत्म करने वाली वह रांची रेज के बाद दूसरी टीम होगी। कलिंगा लांसर्स के खिलाफ चंडीगढ़ में होने वाला यह मैच तय करेगा कि पंजाब टीम अंक तालिका में किस स्थान पर रहती है। दोनों के बीच पिछले मैच से पहले मैंने लिखा था कि पंजाब अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहा। बैरी डांसर की टीम ने पिछले मैच में दिखाया कि असल में यह टीम कैसी क्षमता रखती है। जेपी पंजाब ने दबंग मुंबई के खिलाफ मैच 5-1 से जीता था। वह जीत इससे बड़े अंतर की हो सकती थी। इस टीम की एक और खास बात है। टॉप गोल स्कोरर की सूची देखें, तो पहले पांच में जेपी पंजाब वॉरियर्स का कोई खिलाड़ी नहीं है।

दूसरी तरफ कलिंगा लांसर्स है, जो मुझे शुरू से ही खिताब की प्रबल दावेदार लग रही थी। अब मॉरित्ज फ्यूर्स्त और ग्लेन टर्नर के साथ पूरी टीम कैसा खेलती है, उस पर निर्भर होगा कि कलिंगा के लिए एचआईएल का यह सीजन कैसी सफलता लाता है। टर्नर टूर्नामेंट में 15 गोल दाग चुके हैं। (लेखकपूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और खेल प्रशासक हैं)

खबरें और भी हैं...