पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैडमिंटन के महिला वर्ग में उमा रानी जीतीं

बैडमिंटन के महिला वर्ग में उमा रानी जीतीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची|झारखंड स्टेटसीनियर मास्टर (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीसरे दिन भी विभिन्न वर्गों कई मैच खेले गए। पुरुष सिंगल (35 वर्ष) में मनोज तिवारी ने रवि शर्मा को 21-16, 21-14 से, डबल में मनोज तिवारी-तपनराम ने होमियार-जीतेंद्र को 21-16, 21-15, महिला सिंगल में उमा रानी ने विक्टोरिया कुजूर को 21-11, 21-6, डबल में जलपा पारिख-जसरीन कौर ने उमा-एस.नाइक को 15-21, 23-21, 21-18, मिक्स डबल में होमियार-जसरीन ने शिबू-जलपा को 21-17-21-10 से हराया। पुरुष सिंगल (40) में राजेश ने जीतेंद्र को 21-18, 21-19, डबल में राजेश-शिबू ने आनंद-शैलेष को 21-10, 21-7, पुरुष सिंगल (45) में असरथ खान ने बृजेंद्र को 17-21, 22-20, 21-12 से, डबल में विजय-हेमंत ने बृजेंद्र-राजीव को 21-15, 21-10 से हराया। इसके अलावा पुरुष सिंगल (50) में संजय, डबल में एके तिर्की-सुनील, 55 सिंगल में आरके जेना, डबल में पीजीएस मूर्ति-एसके सिंह के अलावा अजीत, आनंद जोशी ने जीत दर्ज की।

खबरें और भी हैं...