पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर | रांची

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | रांची

इंडियनरेडक्रॉस सोसाइटी में मंगलवार को कई एक्टिविटीज की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी और मेयर आशा लकड़ा ने नि:शुल्क होम्योपैथी क्लिनिक, अभया (एंटी रैबीज वैक्सीन) क्लिनिक और एंबुलेंस का शुभारंभ किया। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना के तहत बीपीएल रोगियों को डेढ़ लाख रुपए देने की योजना चलाया जा रहा है। इसमें शरीर के 85 भाग को शामिल किया गया है।

इसके अलावा दिल, किडनी और कैंसर जैसी बीमारी में सहायता के लिए सालाना इनकम 12,000 से बढ़ाकर 72,000 रुपए कर दिया गया है। सभी जिलों में फ्री दवा, महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का मुफ्त इलाज भी होगा। उन्होंने बताया कि सरकार टेलीमेडिसीन की व्यवस्था करने के बारे में सोच रही है। कहा कि अगले एक साल में सभी योजनाएं धरातल पर दिखेंगी।

खबरें और भी हैं...