पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश में सुरक्षित और समावेशी भुगतान प्रणाली विकसित करना लक्ष्य : वर्मा

देश में सुरक्षित और समावेशी भुगतान प्रणाली विकसित करना लक्ष्य : वर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयरिज़र्व बैंक पटना द्वारा मंगलवार को जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस संस्थान में वित्तीय साक्षरता सह ई-बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धन प्रेषण और भुगतान प्रयोजनों के लिए मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग कर ई-डिलिवरी जैसे वैकल्पिक उपयोग की भूमिका के बारे में आम जनता को जानकारी दी गई। रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने उद्देश्य की जानकारी दी। कहा कि देश में भुगतान और निपटान प्रणाली के पर्यवेक्षक और विनियामक के रूप में रिज़र्व बैंक लंबे अरसे से प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है। बैंक देश में सुरक्षित और समावेशी भुगतान प्रणाली विकसित करना चाहता है, जो सुविधाजनक, सुलभ और कम खर्चीली हो। पूर्वी क्षेत्र में बैंकिंग के वैकल्पिक डिलिवरी चैनलों के संबंध में जागरूकता और सूचना का देश के बाकी भागों की तुलना में कम है। कार्यक्रम में बैंक के झारखंड महाप्रबंधक पैट्रिक बारला, संस्थान के निदेशक एलेक्सिअस एक्का, सहायक निदेशक रंजीत टोप्पो, विभिन्न विभागों के प्रभारी प्रो. एसआरशॉक, डॉ एमएच अंसारी, प्रो. एआर बोदरा, डॉ. र|ेश चतुर्वेदी, प्रो. एसएन सिंह, डॉ. अमर टिग्गा, प्रो. सजीत लकड़ा के अलावा संस्थान के 200 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...