व्यापार संघ का रजत जयंती समारोह आज
रांची | कोकरव्यापार संघ रजत जयंती समारोह मनाएगा। 10 फरवरी को 25वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे से कोकर यूनियन प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ होगी। उसके बाद शाम में 6 बजे से इंद्रप्रस्थ फिरायालाल उत्सव भवन कोकर में समारोह होगा। मुख्य अतिथि चैंबर अध्यक्ष पवन शर्मा और उप महापौर संजीव विजयवर्गीय होंगे।