25 अप्रैल को बंद 26 से होगी नाकेबंदी
रांची | झारखंडके गोत्रधारी कुरमी/कुड़मी पुन: आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन के मूड में हैं। इस संबंध में पूवईर् विधायक छत्रुराम महतो की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के आवास पर बैठक हुई, जिसमें चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय हुआ। इसके लिए जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। बताया गया कि 24 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 25 अप्रैल को झारखंड बंद 26 अप्रैल को पूर्ण रूप से आर्थिक नाकेबंदी करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पूरे राज्य में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।