पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राशि के अभाव में प्रभावित हो रहीं योजनाएं

राशि के अभाव में प्रभावित हो रहीं योजनाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलसंसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। और उनका ध्यान केंद्रीय राशि नहीं मिलने से राज्य में चल रही सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना लघु सिंचाई योजनाओं में रही कठिनाइयों की ओर आकृष्ट कराया। चौधरी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र ने सुवर्णरेखा के लिए 660 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था, लेकिन अब तक सिर्फ 157 करोड़ ही मिल सके हैं। इस कारण परियोजना पर प्रतिकूल प्रभाव पर रहा है, जबकि केंद्रीय जल आयोग ने मार्च 2018 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य राख है। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में बचे दो माह को देखते हुए शीघ्र बची हुई राशि जारी करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...