राज्य में नहीं दिख रहा है विकास कार्य
रांची | झारखंडमें बिचौलियों की सरकार चल रही है। किसी सेक्टर में काम नहीं दिख रहा है। केंद्र की तरह रघुवर सरकार भी हवा-हवाई है। ये बातें मंगलवार को जदयू सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने कहीं। वे राजधानी के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के बेरोजगार, छात्र किसानों के लिए सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है। व्यवसायी रो रहे हैं। बलियावी ने कहा कि लोकसभा की बजट सत्र में आतंकवादियों के खिलाफ काम कर रहीं एजेंसियों के पर भारत सरकार कितना खर्च कर रही है, इसे भी आरटीआई के अंदर लाने की मांग की जाएगी।